Sambhal : सम्भल पुलिस का सघन अभियान रंग लाया: CEIR पोर्टल से 89 मोबाइल बरामद, रिकवरी प्रतिशत 71% के पार
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान से पहले जनपद सम्भल का 6 वर्षीय मोबाइल रिकवरी प्रतिशत 44% था, जो लगातार प्रयासों
Report : उवैस दानिश सम्भल
सम्भल पुलिस ने चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के कुशल निर्देशन में पिछले तीन महीनों से चल रहे सघन अभियान के तहत कुल 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी, IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान से पहले जनपद सम्भल का 6 वर्षीय मोबाइल रिकवरी प्रतिशत 44% था, जो लगातार प्रयासों के चलते अब बढ़कर 60% हो गया है। वहीं पिछले तीन महीनों में यह रिकवरी प्रतिशत 71.3% तक पहुंच गया है, जबकि वर्तमान में प्रदेश का औसत रिकवरी प्रतिशत मात्र 38% है।
यह उपलब्धि जनपद सम्भल को प्रदेश में अग्रणी जिलों में स्थापित करती है। सीओ आलोक भाटी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में जनपद सम्भल के निवासियों के 661 मोबाइल फोन तथा अन्य जनपदों के 304 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर करीब 1000 चोरी/गुम मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि CEIR पोर्टल पर समय से की गई शिकायतों के कारण मोबाइल फोनों की ट्रेसेबिलिटी जनरेट हो जाती है, जिससे उन्हें विभिन्न राज्यों से भी बरामद किया जा सका।
बरामदगी के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से चोरी के मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जो सम्भल अथवा अन्य जनपदों के लोगों के थे। सीओ आलोक भाटी ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत थाने पर सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जब तक CEIR पोर्टल से रिक्वेस्ट आईडी प्राप्त न हो जाए, तब तक थाने से न जाएं, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











