Sambhal: सम्भल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर की गरज, 1700 वर्गमीटर से हटाया गया अवैध कब्जा।

सम्भल जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी शर्की

Jan 12, 2026 - 15:19
84 Views
Sambhal: सम्भल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर की गरज, 1700 वर्गमीटर से हटाया गया अवैध कब्जा।
सम्भल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर की गरज, 1700 वर्गमीटर से हटाया गया अवैध कब्जा।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी शर्की मौहल्ले में स्थित गाटा संख्या 1608 की करीब 1700 वर्गमीटर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। यह भूमि खाद के गड्ढे के लिए आरक्षित थी, जिस पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण कर लिया गया था।

राजस्व और प्रशासन की संयुक्त टीम ने धारा 67 के तहत न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई की। मौके पर कुल 8 मकान चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 5 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि 3 मकान मालिक इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं, जिस कारण उन पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि प्रशासन की कार्रवाई से एक दिन पहले ही कुछ मकान मालिकों ने स्वयं ही अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य अवैध कब्जेदारों में भी खौफ का माहौल है।

Also Read - Lucknow : स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर वृहद आयोजन करेगी योगी सरकार, 10 युवाओं को ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow