Sambhal: श्मशान की भूमि कराई गई कब्जा मुक्त, सवा छह बीघे जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा।

जनपद सम्भल के ग्राम हैबतपुर में श्मशान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। नायब तहसीलदार भूड़ अरविंद कुमार

Jan 10, 2026 - 19:01
26 Views
Sambhal: श्मशान की भूमि कराई गई कब्जा मुक्त, सवा छह बीघे जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा।
श्मशान की भूमि कराई गई कब्जा मुक्त, सवा छह बीघे जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल के ग्राम हैबतपुर में श्मशान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। नायब तहसीलदार भूड़ अरविंद कुमार सिंह ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कदम उन्हें प्राप्त शिकायत के आधार पर उठाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम हैबतपुर स्थित गाटा संख्या 699, जो लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल का है, तथा गाटा संख्या 702, जो सवा बीघा भूमि का है, राजस्व अभिलेखों में श्मशान की भूमि के रूप में दर्ज हैं। इन दोनों गाटों की कुल सवा छह बीघा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही थी। जांच के दौरान मौके पर उस्मान व जाकिर का कब्जा पाया गया, जिन्होंने श्मशान की भूमि पर आलू की फसल बो रखी थी।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया, जिसकी सहायता से जमीन पर खड़ी आलू की फसल को हटवाया गया और भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक व धार्मिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा गंभीर अपराध है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि गांव में कहीं भी सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा हो तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। कार्रवाई के बाद श्मशान की सवा छह बीघा भूमि को ग्राम सभा के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष व्याप्त है और लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Also Read- Prayagraj: रामानंदाचार्य के 726वें प्राकट्य महोत्सव में CM योगी ने दी एकता की सीख, बांग्लादेश पर साधा निशाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow