शाहाबाद तहसील क्षेत्र में दबंगों/भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस तरह के मामलों में, पीड़ित अक्सर न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते हैं, लेकिन कार्रवाई में देरी या निष्क्रियता के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन घटनाओं से न केवल पीड़ितों को नुकसान होता है, बल्कि यह कानून और व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाती हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि प्रशासन इन मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करे ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
ऐसा ही एक मामले में शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी कोतवाली के गाँव रौतापुर मजरा सहिजना निवासी साबरुना पत्नी यासीन अली ने हल्का लेखपाल पर अवैध कब्ज़ाधारियों से मिलीभगत कर पैमाइश न करने का आरोप लगाते हुए बताया ग्राम बंदराहा परगना पण्डरवा में भूमि न. 1268 व 1242 भूमि पर विपक्षी हरप्रीत सिंह पुत्र जोगासिंह उसकी भूमि पर जबरन अवैध कब्ज़ा कर लिया है, जिसकी पैमाइश के लिए उसने थाना पिहानी में समाधान दिवस, उपजिलाधिकारी शाहाबाद व जिलाधिकारी क़ो शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उच्च अधिकारियों ने तत्काल भूमि पैमाईश के लिए राजस्व टीम क़ो निर्देश दिया था।
लेकिन उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाबजूद हल्का लेखपाल जानबुझ कर निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल की अवैध कब्ज़ा धारियों से मिलीभगत होने के कारण उसकी भूमि की पैमाइश नही हो पा रही है, डीएम क़ो दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने किसी अन्य लेखपाल से उसकी भूमि की पैमाइश कराकर तत्काल अवैध कब्ज़ा हटाने की मांग की है।