बैतूल वन परियोजना में डिप्टी रेंजर की करतूत: सैकड़ों सागौन पेड़ कटवाए, अतिक्रमणकारियों को संरक्षण, लकड़ियां गायब, जिम्मेदार मौन।

MP News: मध्यप्रदेश के बेतूल में वन विभाग में खुला भृष्टाचार का खेल खेला जा रहा है जिसका खामियाजा आने वाले समय मे आमजन को भुगतना...

By INA News Desk
Jul 17, 2025 - 14:51
71 Views
बैतूल वन परियोजना में डिप्टी रेंजर की करतूत: सैकड़ों सागौन पेड़ कटवाए, अतिक्रमणकारियों को संरक्षण, लकड़ियां गायब, जिम्मेदार मौन।
बैतूल वन परियोजना में डिप्टी रेंजर की करतूत: सैकड़ों सागौन पेड़ कटवाए, अतिक्रमणकारियों को संरक्षण, लकड़ियां गायब, जिम्मेदार मौन।
  • मध्यप्रदेश वन राज्य निगम की बैतूल परियोजना में पदस्थ डिप्टी का एक और कारनामा,कई हेक्टेयर जंगल अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रेंजर के संरक्षण में काट दिए सैकड़ो सागौन के पेड़,गायब कर दी लकड़ियां, मौके पर है अतिक्रमण, डिवीज़न के जिम्मदारों की चुप्पी खड़े कर रही सवाल

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश के बेतूल में वन विभाग में खुला भृष्टाचार का खेल खेला जा रहा है जिसका खामियाजा आने वाले समय मे आमजन को भुगतना होगा जैसे आज हम ग्लोबल वार्मिंग से जूझने पर मजबूर है आज भीषण गर्मी और बारिश की कमीं के चलते आने वाले समय की कल्पना करना भी भयावह लगता है सरकार हर साल लाखों रुपये जंगलो को बचाने में लगा रही है वहीं देश के मुखिया 1 पेड़ माँ के नाम लगवाकर पेड़ो को सहेजने का संदेश दे रहे है वहीं मध्यप्रदेश वन राज्य निगम की रामपुर भतोड़ी परियोजना मण्डल बैतूल में रामपुर परिक्षेत्र में पदस्थ एक डिप्टी दुर्गेश मालवीय जिन्हें जंगल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

जो 12 साल से निगम के रामपुर  भतोड़ी परिक्षेत्र में अंगद के पांव की तरह जमे है और दीमक की तरह जंगलों के सफाया करवाने में लगे है वहीं मेडिकल के नाम पर लाखों रुपये लगातार निकालते आ रहे है और खुला भृष्टाचार का खेल इनके परिक्षेत्र में जारी है पर इनके विषय मे न कोई जांच की जा रही है न ही कोई कार्यवाही आज तक कि गई है आपको बता दें कि डिप्टी रेंजर दुर्गेश मालवीय जो कि वर्तमान में 3 रेंज के प्रभारी बना दिये गए है जबकि इनके भृष्टाचार और अनियमितताओं की लंबी फेहरिस्त है उस पर कार्यवाही करने की बजाए निगम के नवागत संभागीय प्रबंधक ऐसे डिप्टी को संरक्षण देने में लगे है इस डिप्टी के परिक्षेत्र रामपुर की घोघरा दक्षिण बीट  में कक्ष क्रमांक 521 ,522,523,524 और 530 में सैकड़ो सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा कर लिया है।

जबकि सूत्र बताते है कि इन अतिक्रमण कारियों को डिप्टी रेंजर दुर्गेश मालवीय का संरक्षण है इन्ही के द्वारा सांठ गांठ करके जमीने खेती के लिए दे दी गई है वहीं कई हेक्टेयर में जंगलों के सफाया भी डिप्टी के ही संरक्षण की देन है अब सवाल यह उठता है कि सागौन प्लान्टेशनों का सफाया किया तो गया पर लकड़ियों का क्या हुआ वो भी नही है मौके पर इस मामले में आज तो डिप्टी ने कोई  पंचनामा नही बनाया न ही पीओआर किया गया जबकि डिप्टी को बीटगार्ड ने कई बार मौखिक और लिखित सूचना भी देने का प्रयास किया पर डिप्टी ने शिकायत नही ली और  कोई कार्यवाही भी नही की गई । 

यदि डिप्टी रेंजर दुर्गेश मालवीय के 12 सालों के कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कर ली जाए तो एक बड़ा भृष्टाचार उजागर हो जाएगा इस मामले में जब निगम के जिम्मदारों का पक्ष जानने के लिए कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया तो एमडी से लेकर डीएम तक किसी ने भी कॉल रिसीव ही नही किया।

अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं संज्ञान लेकर  वनों को अतिक्रमण से बचाने का प्रयास करेंगे या डिप्टी दुर्गेश मालवीय का एकक्षत्र राज रामपुर भतोड़ीं  में यूं चलता रहेगा ।

Also Read- शिक्षा विभाग की गलती से शिवपुरी की छात्रा की लैपटॉप राशि बिहार में गलत खाते में पहुंची।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement