Deoband : देवबंद में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, ट्रैक पर मिला शव
शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के ग्राम प्रधानों को सूचना भेजी, जिसके बाद मृतक की पहचान तल्हेड़ी बुजुर्ग गाँव निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि संजय बहुत मेहनती व्य
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रेल मार्ग पर साखन कलां रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक मजदूर की जान चली गई। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। फाटक पर तैनात गेटमैन ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच की तो मृतक की जेब से ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के ग्राम प्रधानों को सूचना भेजी, जिसके बाद मृतक की पहचान तल्हेड़ी बुजुर्ग गाँव निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि संजय बहुत मेहनती व्यक्ति था और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी शादी करीब पाँच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला किसी हादसे का है या फिर खुदकुशी का। पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है। संजय की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









