Deoband : श्रीहित हरिवंश संदेश सेवा ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

ट्रस्ट के अध्यक्ष निकुंज चंद्र गोस्वामी महाराज ने जानकारी दी कि पिछले साल के कार्यों और अनुभवों को देखते हुए इस बार पुराने और नए सदस्यों को मिलाकर एक मजबूत टीम तैयार की गई है। यह कार्यकारिणी वार्षिकोत्सव के दौ

By INA News Desk
Apr 16, 2026 - 23:09
30 Views
Deoband : श्रीहित हरिवंश संदेश सेवा ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
Deoband : श्रीहित हरिवंश संदेश सेवा ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

देवबंद में श्रीहित हरिवंश संदेश सेवा ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पहले वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई टीम में निशांत मित्तल को अध्यक्ष और नितिन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष निकुंज चंद्र गोस्वामी महाराज ने जानकारी दी कि पिछले साल के कार्यों और अनुभवों को देखते हुए इस बार पुराने और नए सदस्यों को मिलाकर एक मजबूत टीम तैयार की गई है। यह कार्यकारिणी वार्षिकोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों के आयोजन और व्यवस्थाओं को संभालेगी। उन्होंने बताया कि हुलाश राय सिंघल, शिवओम राणा, सेठ कुलदीप और गजराज राणा को संरक्षक बनाया गया है। डॉक्टर विनय शर्मा महासचिव, जबकि गगन मित्तल, ऋषि कपूर, संजय सलूजा और पुनीत छाबड़ा उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा आशीष मित्तल, निखिल अग्रवाल, सचिन छाबड़ा और मनीष गर्ग को सचिव बनाया गया है। अभिषेक सिंघल को कोषाध्यक्ष और अंशुल शर्मा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत अध्यक्ष के रूप में मनीष गिरधर और कुणाल गिरधर को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर गगनदीप सेठी, सूर्याप्रताप, प्रियांशु गर्ग, दीपक अग्रवाल, जॉली चौधरी, रोहित सिंघल, सुनील सैनी और राहुल गर्ग को शामिल किया गया है। निकुंज चंद्र गोस्वामी ने भरोसा जताया कि यह नई टीम पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ काम करते हुए वार्षिकोत्सव को यादगार बनाएगी।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement