Deoband : देवबंद में न्यायिक अधिकारियों का अभिनंदन और भावभीनी विदाई

ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देवबंद के बारे में उन्होंने जैसा सुना था, यहाँ के लोगों को वैसा ही पाया। उन्हें खुशी है कि उनके फैसलों ने समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में

Apr 16, 2026 - 23:07
39 Views
Deoband : देवबंद में न्यायिक अधिकारियों का अभिनंदन और भावभीनी विदाई
Deoband : देवबंद में न्यायिक अधिकारियों का अभिनंदन और भावभीनी विदाई

देवबंद सिविल कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के तबादले पर रेलवे रोड स्थित एक सभागार में सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ए.डी.जे. विनीत वासवानी ने कहा कि न्याय करने का कार्य जितना आसान दिखता है, असल में उतना है नहीं। एक फैसला कई जिंदगियों पर असर डालता है, इसलिए इसे पूरी सावधानी और एकाग्रता के साथ करना पड़ता है। उन्होंने देवबंद के लोगों से मिले प्रेम और सम्मान के प्रति आभार जताया।ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देवबंद के बारे में उन्होंने जैसा सुना था, यहाँ के लोगों को वैसा ही पाया। उन्हें खुशी है कि उनके फैसलों ने समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में मौजूद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल ने अधिकारियों की ईमानदारी और उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता और पूर्व राज्य मंत्री हुलाश राय सिंघल ने कहा कि देवबंद को ढाई साल तक न्यायप्रिय अधिकारी मिले।

कार्यक्रम का संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विकास त्यागी, देवी दयाल शर्मा, दीपक राज सिंघल, अशोक गुप्ता, और सतीश गिरधर सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। समारोह में डॉक्टर डी.के. जैन, मनोज सिंघल, रवि प्रकाश खोराना, बालेंद्र सिंह और अजय गांधी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow