Hardoi: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों
हरदोई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक ने की।
बैठक में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, विद्युत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर), सिविल व राजस्व वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जिला जज ने सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जाए, जिससे वादकारियों को शीघ्र और सस्ता न्याय मिल सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व 11, 12 व 13 मार्च को पेटी ऑफेंस (छोटे अपराध) से संबंधित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 12, 13 व 14 मार्च को धारा-138 एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए भी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज यशपाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read- Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
What's Your Reaction?











