Hardoi: प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न। 

संडीला बेहंदर प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर, विकास क्षेत्र बेहंदर जनपद हरदोई में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह

Mar 31, 2026 - 18:49
48 Views
Hardoi: प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न। 
प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह संपन्न। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी 

संडीला बेहंदर प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर, विकास क्षेत्र बेहंदर जनपद हरदोई में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें लगभग सभी अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश कुमार द्विवेदी ने की। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सीटू वर्मा, स्नेहिल गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर के इंचार्ज अध्यापक शेखर गुप्ता एवं अजय कुमार अस्थाना सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों में पप्पू मौर्य, महिपाल, सुनीता, रेखा देवी, आरती और अंजना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Also Read- Ayodhya: जंबो कार्यकारिणी में संतुलन का दांव, निष्ठा और समीकरणों के बीच भाजपा की नई टीम तैयार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow