Ayodhya: जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर फैजाबाद अयोध्या में गरजा बुलडोजर।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है उसके चलते मार्गो पर जाम देखा जा रहा है जिसके निजात के लिए
रिपोर्ट- देवबक्श वर्मा
अयोध्या । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है उसके चलते मार्गो पर जाम देखा जा रहा है जिसके निजात के लिए मार्गो को चौड़ा करना और मार्गो से अतिक्रमण हटाना अति आवश्यक हो गया । उसी के परिपेक्ष में जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा।
व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना तैयार किया जा रहा है।राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया।अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद । यदि अयोध्या फैजाबाद जुड़वा शहर से मार्गो को चौड़ा करके और अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा तो निश्चित ही अयोध्या और फैजाबाद जुड़वा शहर खूबसूरत दिखाई पड़ने लगेगा और आम जनता को व श्रद्धालुओं को काफी निजात मिलेगी। आने वाले लोग भी मुस्कुराएंगे की अयोध्या अब काफी बदल गई है ।
What's Your Reaction?









