Hardoi: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ। 

हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्ष

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 18:57
41 Views
Hardoi: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ। 
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ। 

रिपोर्ट - मुकेश सिंह सोमवंशी 

हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने भाग लिया। टीम का नेतृत्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। उनके साथ डॉ. आकिल इदरीशी, डॉ. हरिपाल मौर्य और डॉ. कपिल मौर्य सहित अन्य चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों की गहन जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई। जांच में कई लोगों में मोतियाबिंद, दृष्टि दोष सहित अन्य नेत्र समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार हेतु उन्हें आगे की सलाह दी गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां व आई ड्रॉप भी वितरित किए गए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Also Read- Ayodhya: जंबो कार्यकारिणी में संतुलन का दांव, निष्ठा और समीकरणों के बीच भाजपा की नई टीम तैयार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow