हरदोई में दो युवतियों को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, माधौगंज पुलिस ने दोनों को सकुशल किया बरामद
हरदोई के माधौगंज में दो लड़कियों को ले जाने के मामले में पुलिस ने कानपुर देहात निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। दोनों को सकुशल बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू।
हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है और उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है
मामले के अनुसार, एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी
जांच-पड़ताल और सुराग जुटाने के दौरान पुलिस को मामले में एक युवक की संलिप्तता की जानकारी मिली
पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त अभियुक्त दीपक कुमार, निवासी ग्राम चाचे असालतगंज, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को हिरासत में ले लिया
What's Your Reaction?