हरदोई में ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर, 24 मुकदमों में 34 दोषियों को मिली कड़ी सजा
हरदोई पुलिस और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी से अदालतों ने 24 मामलों में 34 अपराधियों को सजा सुनाई। 6 दोषियों को उम्रकैद और भारी जुर्माना लगाया गया।
हरदोई में गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस और अभियोजन विभाग को बड़ी सफलता मिली है
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा कर सख्त सजा दिलाने की रणनीति तैयार की गई थी
सजा पाए अपराधियों में हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोग हैं
What's Your Reaction?