Crime News Hardoi : दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
हरदोई की विशेष अदालत ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के दोषी सरोज को उम्रकैद और 70 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत हरदोई पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है
मामला जनपद के थाना अरवल से जुड़ा हुआ है
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की गई
इस मामले में त्वरित सजा दिलाने के लिए अभियोजन अधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मामले के विवेचक तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी और अरवल थाने की पैरोकार महिला मुख्य आरक्षी मधुबाला की सक्रिय और प्रभावी भूमिका रही
Also Click : Hardoi News: सांडी में बीईओ-एचएम बैठक आयोजित, ‘प्रोजेक्ट ज्ञानोदय’ बुकलेट का हुआ लोकार्पण
What's Your Reaction?