Deoband : सऊदी अरब ड्राइवर नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट आदेश पर एफआईआर दर्ज

पीड़ित ने भरोसे पर दोनों को दो लाख रुपये दे दिए। उसके बाद उसे सऊदी अरब भेज दिया गया, लेकिन वहां ड्राइवर का काम नहीं बल्कि भेड़ चराने और घास काटने का काम सौंप दिया ग

Feb 9, 2026 - 23:20
 0  29
Deoband : सऊदी अरब ड्राइवर नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट आदेश पर एफआईआर दर्ज
प्रतीकात्मक चित्र

सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के बहाने दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शामली जिले के थाना झिंझाना के बसी चुंधियारी गांव के निवासी अजीम ने एससीजेएम कोर्ट में आवेदन देकर बताया कि देवबंद के राज्जुपुर गांव के कामिल पुत्र जीशान और अहसान पुत्र जीशान से उनकी अच्छी जान-पहचान थी। करीब दो महीने पहले दोनों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की अच्छी नौकरी लगवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए दो लाख रुपये देने होंगे, जो बाद में वेतन के साथ वापस मिल जाएंगे।

पीड़ित ने भरोसे पर दोनों को दो लाख रुपये दे दिए। उसके बाद उसे सऊदी अरब भेज दिया गया, लेकिन वहां ड्राइवर का काम नहीं बल्कि भेड़ चराने और घास काटने का काम सौंप दिया गया। वह किसी तरह वापस लौट आया।

पीड़ित ने कोर्ट में शिकायत की, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कामिल और अहसान के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब जांच आगे बढ़ा रही है।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow