Deoband : कब्रिस्तान पर जेसीबी से कब्जे की कोशिश का आरोप, पीड़ितों ने एसएसपी से मांगी कार्रवाई

जब स्थानीय लोग जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज की गई। आरोप है कि मारपीट करने की भी कोशिश हुई। पीड़ितों को वहां से भागकर अपनी जा

Feb 9, 2026 - 23:18
 0  4
Deoband : कब्रिस्तान पर जेसीबी से कब्जे की कोशिश का आरोप, पीड़ितों ने एसएसपी से मांगी कार्रवाई
प्रतीकात्मक चित्र

देवबंद के मोहल्ला सराय काहरान के निवासी शमशाद अली, नईम, शादाब, मुस्तकीम, शहजाद और हसीब समेत अन्य लोगों ने एसएसपी को दिए गए आवेदन में बताया कि कुछ लोग हथियारों और जेसीबी मशीन लेकर करंजाली मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कब्रों को तोड़ना-फोड़ना शुरू कर दिया। जब स्थानीय लोग जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज की गई। आरोप है कि मारपीट करने की भी कोशिश हुई। पीड़ितों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

आवेदन में यह भी कहा गया कि कब्जा करने आए लोगों में से कई के खिलाफ पहले से अपराध के मामले दर्ज हैं। पीड़ितों ने एसएसपी से इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow