Saharanpur : पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि तीसरी बार बढ़ी, अब अगले सप्ताह जारी होगी लिस्ट
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, निर्वाचन आयोग अब मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों की मैपिंग, वार्डों की नंबरिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय ले रहा है। य
सहारनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नई जानकारी के अनुसार, अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पूर्व निर्धारित समय के स्थान पर अगले सप्ताह किया जाएगा। तारीखों में हो रहे इस बदलाव से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है और उनमें ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, निर्वाचन आयोग अब मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों की मैपिंग, वार्डों की नंबरिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय ले रहा है। यह सारा तकनीकी और कागजी काम पूरा होने के बाद ही अंतिम सूची सार्वजनिक की जाएगी। पहले यह प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी होनी थी, लेकिन प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से काम समय पर पूरा न हो पाने की वजह से आयोग को यह फैसला लेना पड़ा। अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही चुनाव की अगली प्रक्रियाओं का रास्ता साफ हो सकेगा।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









