Hardoi : राघवेंद्र सिंह बने उप निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कंधों पर लगाए सितारे
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर राघवेंद्र सिंह का उत्साह बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रमोशन मिलने के साथ ही अब स
रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी
हरदोई के अतरौली कोतवाली में तैनात दीवान राघवेंद्र सिंह को उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का फल मिला है। विभाग में बेहतर कार्यशैली के चलते उन्हें पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बनाया गया है। इस खास मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने राघवेंद्र सिंह के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने तालियां बजाकर राघवेंद्र सिंह का उत्साह बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रमोशन मिलने के साथ ही अब समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि राघवेंद्र सिंह अपनी नई भूमिका में भी कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
राघवेंद्र सिंह ने अपनी सेवा के दौरान हमेशा अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है, जिसके परिणामस्वरूप विभाग ने उन्हें यह सम्मान दिया है। इस सफलता से अन्य पुलिसकर्मियों में भी खुशी की लहर है और उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा मिली है।
Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल
What's Your Reaction?









