Deoband : देवबंद में बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर 15 तोले सोने के आभूषण, लगभग डेढ़ किलो चांदी, दो लाख रुपये नकद और पांच हजार सऊदी रियाल चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर घ
देवबंद के तल्हेड़ी बस स्टैंड के पास चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पार कर दी। घटना के वक्त परिवार मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में गया हुआ था। तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय सलीम की पत्नी तबस्सुम परिवार के साथ कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर के पावटी गांव में रिश्तेदारी में गई थीं। जब वह घर वापस लौटीं, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़िता के अनुसार, चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर 15 तोले सोने के आभूषण, लगभग डेढ़ किलो चांदी, दो लाख रुपये नकद और पांच हजार सऊदी रियाल चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर घर से अन्य कीमती सामान भी ले गए। चोरी की यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोर ताला काटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले का समाधान कर लिया जाएगा।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


