Bajpur : गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि स्थानीय स्कूल की छात्रा अपनी यूनिफॉर्म में ही गेस्ट हाउस पहुँची थी। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए चौकी ले गई, जहाँ लंबी पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने आरोप

By INA News Desk
May 8, 2026 - 21:30
33 Views
Bajpur : गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया
Bajpur : गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के दोराहा रोड पर नैनीताल बैंक के ऊपर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को पकड़ा है। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मेहता ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पकड़ी गई युवतियों में से एक बाजपुर के स्थानीय कॉलेज की नौवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि दो अन्य युवतियां रुद्रपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर और संचालक को भी हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय स्कूल की छात्रा अपनी यूनिफॉर्म में ही गेस्ट हाउस पहुँची थी। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए चौकी ले गई, जहाँ लंबी पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि इस गेस्ट हाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सख्त कार्रवाई न होने से क्षेत्र की जनता में काफी गुस्सा है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि गेस्ट हाउस में चल रहे गलत कार्यों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow