Bajpur : 10 एकड़ गेहूं की फसल फूंकी, महिला और उसके पति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप
रानीनांगल फौजी कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। रंधावा ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले भी फसल जलाने की धमकी दी थी। घटना के समय महिला ने कूड़े के ढेर में आग लगाई, जो धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल गई।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के विकमपुर गांव में 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि सोनू और उसकी पत्नी ने रंजिश के चलते जानबूझकर खेत में आग लगाई है। इस घटना से किसान को करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह रंधावा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
रानीनांगल फौजी कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। रंधावा ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले भी फसल जलाने की धमकी दी थी। घटना के समय महिला ने कूड़े के ढेर में आग लगाई, जो धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल गई। आरोप है कि आग लगने के बाद भी महिला ने उसे बुझाने की कोई कोशिश नहीं की। किसानों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें आग लगने के साक्ष्य मौजूद हैं। कोतवाल नरेश चौहान ने किसानों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए मामला एसएसआई विक्रम धामी को सौंप दिया है। इस दौरान गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, हृदय चहल, विक्रम सिंह, जपरा सिंह और गगन सरना समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









