Sambhal : 2027 के वादों पर जनता का गुस्सा- फ्री बिजली नहीं, सस्ता बिल और असली विकास चाहिए
स्थानीय निवासी जावेद कमाल का कहना है कि कोई भी सरकार आ जाए, सब जनता को सिर्फ वादों से बहलाती है। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत कहीं नहीं है। सम्भल में आज तक ढंग का रोडवेज बस अड्डा तक नहीं बन पाया, विकास के ना
Report : उवैस दानिश, सम्भल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 के चुनाव को लेकर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन देने के वादे पर सम्भल की जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही वादों की झड़ी लग जाती है, लेकिन हकीकत में इनका असर कहीं दिखाई नहीं देता।
स्थानीय निवासी जावेद कमाल का कहना है कि कोई भी सरकार आ जाए, सब जनता को सिर्फ वादों से बहलाती है। स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं, बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत कहीं नहीं है। सम्भल में आज तक ढंग का रोडवेज बस अड्डा तक नहीं बन पाया, विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महंगे प्राइवेट स्कूल और कमजोर सरकारी सुविधाओं ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं रागिब ने साफ कहा कि हमें फ्री बिजली नहीं चाहिए, बल्कि बिजली सस्ती होनी चाहिए ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। हर चुनाव में नेता वादे करते हैं, लेकिन बाद में जनता को भूल जाते हैं। दूसरी तरफ सुधीर कुमार ने इन वादों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ऐसे वादे पहले भी कई बार किए गए हैं, लेकिन कभी पूरे नहीं हुए।
ये सिर्फ चुनावी हथकंडे हैं। उनका मानना है कि वर्तमान सरकार बेहतर काम कर रही है और भविष्य में भी वही सरकार बनेगी। कुल मिलाकर, सम्भल की जनता में एक बात साफ नजर आ रही है- अब लोगों को मुफ्त की घोषणाओं से ज्यादा ज़मीनी विकास, सस्ती बिजली, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। चुनावी वादों पर भरोसा कम और काम की उम्मीद ज्यादा दिखाई दे रही है।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









