Sambhal : भीषण गर्मी का कहर- अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी और बचाव के खास उपाय

डॉ. चमन प्रकाश के अनुसार, गर्मी में सबसे बड़ा खतरा खराब और बासी खाने से होता है। तापमान बढ़ने के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे पेट संबंधी संक्रमण और लूज मोशन के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने साफ तौर पर

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 21:43
29 Views
Sambhal : भीषण गर्मी का कहर- अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी और बचाव के खास उपाय
Sambhal : भीषण गर्मी का कहर- अस्पतालों में बढ़े मरीज, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी और बचाव के खास उपाय

Report : उवैस दानिश, सम्भल

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के मुताबिक, इन दिनों हीट वेव (लू) से जुड़ी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।रोजाना 50-60 मरीज पेट खराब, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. चमन प्रकाश के अनुसार, गर्मी में सबसे बड़ा खतरा खराब और बासी खाने से होता है। तापमान बढ़ने के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे पेट संबंधी संक्रमण और लूज मोशन के मामले बढ़ रहे हैं।डॉक्टरों ने साफ तौर पर सलाह दी है कि कटे हुए फल या लंबे समय से रखा भोजन बिल्कुल न खाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। वहीं, गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी पड़ रहा है। डॉक्टर सतवीर सिंह ने बताया कि बंदरों के काटने के मामलों में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है।पहले जहां 2-3 केस आते थे, अब रोजाना करीब 10 मरीज पहुंच रहे हैं। इसकी वजह गर्मी और पानी की कमी से बंदरों का आक्रामक होना बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बंदर काटने पर तुरंत घाव को साबुन से धोना चाहिए और 24 घंटे के अंदर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना जरूरी है।बच्चों में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। डॉ. राम लाल यादव के अनुसार, इन दिनों बच्चों में एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, डायरिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसका मुख्य कारण दूषित पानी और भोजन है।डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को हमेशा साफ पानी दें, ताजा और ढका हुआ खाना खिलाएं और खाने से पहले हाथ जरूर धुलवाएं। डॉक्टरों की मानें तो बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है।जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें, बाहर जाते समय छाता या कपड़े से सिर ढकें, सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर तेज बुखार, लगातार दस्त या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साफ है, लापरवाही इस गर्मी में भारी पड़ सकती है — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow