Lakhimpur- Kheri : सांप भगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमले में छह लोग घायल और लूट का आरोप

आरोप है कि इंद्रपाल और वीरपाल ने अपने साथियों के साथ रितेश के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में रितेश को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर घर से 14 हजार

By INA News Desk
Apr 19, 2026 - 21:26
42 Views
Lakhimpur- Kheri : सांप भगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमले में छह लोग घायल और लूट का आरोप
Lakhimpur- Kheri : सांप भगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमले में छह लोग घायल और लूट का आरोप

खमरिया थाना क्षेत्र के तमोलीपुरवा-अल्लीपुर गांव में सांप भगाने जैसी मामूली बात को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। घटना की शुरुआत तब हुई जब अर्जुन लाल के घर में सांप निकला और उसे भगाने के दौरान वह पड़ोसी वीरपाल और इंद्रपाल के घर की तरफ चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि इंद्रपाल और वीरपाल ने अपने साथियों के साथ रितेश के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में रितेश को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर घर से 14 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीन ले गए। सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow