Santkabirnagar : धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, भूमिहार समाज ने एकता का दिया संदेश
युवा नेता शुभम राय के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके
संतकबीरनगर जिले में भूमिहार समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भीड़ जुटी। मुख्य अतिथि चित्रसेन श्रीवास्तव ने भगवान परशुराम के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों की चर्चा करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। वहीं विशिष्ट अतिथि पुष्कर चौधरी ने समाज की तरक्की के लिए युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया।
युवा नेता शुभम राय के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजन में प्रशांत मिश्रा, सत्यव्रत महाराज, हरिहर मिश्रा, रतन लाल, ईश्वर चंद त्रिपाठी, सुजीत गुप्ता, नितिन सिंह, रमेश राय, कुलदीप पांडेय, मनोज राय, अमर राय, अनूप राय, गिरीश राय, विपुल राय और गणेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









