Lakhimpur- Kheri : विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण संसद में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल- अजय मिश्र

अजय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसे दलों ने जानबूझकर इस बिल का विरोध किया। उन्होंने समझाया कि वर्ष 2023 में पारित प्रावधानों के अनुसार, आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसी

Apr 19, 2026 - 21:29
 0  4
Lakhimpur- Kheri : विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण संसद में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल- अजय मिश्र
Lakhimpur- Kheri : विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण संसद में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल- अजय मिश्र

लखीमपुर खीरी में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की महिला विरोधी नीतियों के कारण ही संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पाया। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। अजय मिश्र ने बताया कि संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण नहीं मिल सका, जिससे यह ऐतिहासिक अवसर हाथ से निकल गया।अजय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसे दलों ने जानबूझकर इस बिल का विरोध किया। उन्होंने समझाया कि वर्ष 2023 में पारित प्रावधानों के अनुसार, आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन जरूरी है, ताकि लोकसभा की सीटें बढ़ाई जा सकें। 2001 में तय नियमों के अनुसार परिसीमन 2026 तक रुका हुआ था, इसलिए यह विधेयक अब लाया गया था ताकि 2029 के चुनावों से महिलाओं को इसका लाभ मिले। लेकिन अब इस रुकावट के कारण यह प्रक्रिया 2034 तक खिंच सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow