Ballia Kamji Gond Case: बलिया के चर्चित कामजी गोंड़ मामले में नया मोड़, आरोपी प्रधान के भाई ने पेश किया बेगुनाही का दावा

Ballia News: बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के चर्चित कामजी गोंड़ मामले में आरोपी प्रधान आशुतोष सिंह के भाई अविनाश सिंह ने मीडिया के सामने आकर बेगुनाही का दावा किया है।

Jul 17, 2026 - 21:29
 0  3
Ballia Kamji Gond Case: बलिया के चर्चित कामजी गोंड़ मामले में नया मोड़, आरोपी प्रधान के भाई ने पेश किया बेगुनाही का दावा

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चर्चित कामजी गोंड़ कथित हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह के भाई अविनाश सिंह उर्फ विक्की सिंह अपने भाई के बचाव में आगे आए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए अविनाश सिंह ने अपने भाई को पूरी तरह बेकसूर बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव नजदीक आने के कारण गांव की आपसी राजनीति और चुनावी रंजिश के तहत एक सोची-समझी साजिश के जरिए उनके भाई का नाम इस पूरे मामले में घसीटा गया है।

अविनाश सिंह ने अपने भाई का पक्ष मजबूती से रखते हुए दावा किया कि जिस दिन यह घटना हुई और जिस दिन पीड़ित की जान गई, उन दोनों ही समय उनके भाई गांव में मौजूद नहीं थे। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उनके भाई के दोनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाल कर जांच कर सकता है। अगर जांच में उनका भाई दोषी पाया जाता है तो उसे अवश्य सजा दी जाए, लेकिन यदि वह बेकसूर हैं तो उन्हें इस मामले में जबरन न फंसाया जाए।

अपने दावों को मजबूत करने के लिए अविनाश सिंह ने कहा कि उनके पास भाई की बेगुनाही को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत और सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं। इसी आधार पर वह अपने भाई को निर्दोष मान रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इन सभी सबूतों और अपनी बातों को जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने पेश करेंगे ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। इस बयान के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें पुलिस की अगली जांच पर टिकी हैं।

Also Click : आषाढ़ में समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन स्थापित करेगा वन विभाग, 18 जुलाई को हर विकास खंड में स्थापित होगा समृद्धि वन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow