ब्लैकमेल केस में अरीशा का पलटवार: शाहरुख से मेरा अफेयर था, हम लिव-इन में रहे, मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा

सम्भल में रंगदारी और ब्लैकमेल केस की नामजद अरीशा ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने शाहरुख के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

Jul 7, 2026 - 22:34
 0  9
ब्लैकमेल केस में अरीशा का पलटवार: शाहरुख से मेरा अफेयर था, हम लिव-इन में रहे, मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा
अरीशा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ब्लैकमेल और रंगदारी के मुकदमे में नामजद अरीशा ने पहली बार खुलकर अपनी सफाई दी है। मीडिया से बातचीत में अरीशा ने शाहरुख के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है।

अरीशा ने दावा किया कि शाहरुख से उनका प्रेम संबंध था और दोनों 2024 तथा 2025 तक मुरादाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। उन्होंने कहा कि शाहरुख द्वारा यह कहना कि 2023 के बाद दोनों का कोई संबंध नहीं रहा, पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक इसके प्रमाण किराया, बिजली बिल और अन्य दस्तावेजों के रूप में मौजूद हैं। फोन तोड़ने के आरोप पर अरीशा ने कहा कि शाहरुख ने उनका ₹31 हजार का मोबाइल तोड़ दिया था। उन्होंने सिर्फ उसी नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांगे थे और ₹25 हजार ऑनलाइन दिए जाने की बात भी शाहरुख ने खुद स्वीकार की थी। अरीशा का कहना है कि इसे ब्लैकमेल या वसूली बताना गलत है।

अरीशा ने यह भी दावा किया कि 2023 में हुए कथित स्टांप पेपर समझौते के बाद भी शाहरुख उनसे मिलता रहा और जुलाई 2025 तक उनके साथ रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध के कई सबूत हैं, जिन्हें वह मीडिया के सामने नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों और जनता दरबार में पेश करेंगी। एफआईआर में नामजद अनस और शोएब को लेकर अरीशा ने कहा कि दोनों को बेवजह फंसाया गया है। उनका आरोप है कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का नतीजा है और इसके पीछे एक हिस्ट्रीशीटर का हाथ है। अरीशा ने आरोप लगाया कि 2 जुलाई को शाहरुख उनके घर के बाहर थार गाड़ी लेकर आया था और उन्हें जान से मारने की नीयत से पहुंचा था। उन्होंने कहा कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इसकी पुष्टि कर सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि वह दोषी साबित होती हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाए, लेकिन बिना जांच के सोशल मीडिया पर बदनाम करना गलत है। अरीशा ने कहा कि वह अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई कानूनी रूप से अंत तक लड़ेंगी और अपने सभी साक्ष्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने पेश करेंगी। यह खबर अरीशा द्वारा मीडिया को दिए गए बयान पर आधारित है।

Also Click : Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', चौथे दिन कमाई में 70% से ज्यादा की भारी गिरावट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow