बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने अवैध रूप से कट रही कॉलोनीयों की शिकायत मुख्यमंत्री से की स्थानीय अधिकारियो पर लगाया मिलीभगत का आरोप। 

Deoband : बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने देवबन्द क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा तालाबों व सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध कॉलोनी कांटे जाने की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री

By INA News Desk
Aug 27, 2025 - 17:21
63 Views
बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने अवैध रूप से कट रही कॉलोनीयों की शिकायत मुख्यमंत्री से की स्थानीय अधिकारियो पर लगाया मिलीभगत का आरोप। 
बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने अवैध रूप से कट रही कॉलोनीयों की शिकायत मुख्यमंत्री से की स्थानीय अधिकारियो पर लगाया मिलीभगत का आरोप। 

देवबन्द: बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने देवबन्द क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा तालाबों व सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध कॉलोनी कांटे जाने की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ अनिल मिश्र, मंडल आयुक्त अटल कुमार राय व जिलाधिकारी मनीष बंसल से की है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने बताया कि देवबन्द विनिमिय क्षेत्र में अवैध कॉलोनिया काटी जा रही हैं। जिनकी जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाये।

विकास त्यागी ने देवबन्द के विनिमय क्षेत्र के अवर अभियंता पर भूमाफियाओं से साठ-गांठ का आरोप लगाया है। क्योंकि कुछ कॉलोनीया तो सरकारी भूमि, तालाब व विवादित भूमि पर पास कर दी गई है तथा कुछ पर तो न्यायालय का स्टे भी है, विकास त्यागी ने बताया कि ऐसी कॉलोनीयो के टूकडों में लेआउट व मानचित्र भी पास कर दिए गए हैं‌। जो सैकड़ों बीघा में बसाई जा रही है व जिनमे मानक के अनुसार सड़के व पार्कों को भी नहीं छोड़ा गया है।

अवर अभियंता सभी सरकारी नियमों एवं कानूनों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी को पास कर रहे हैं जिससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है, विकास त्यागी ने पत्र के साथ ऐसी अवैध कॉलोनीयों की सूची भी संलग्न की है। जिनमें सरकारी भूमि, तालाब, न्यायालय का स्टे व मानक के अनुसार सड़के व पार्कों को भी नहीं छोड़ा गया है। विकास त्यागी ने बताया है कि कॉलोनी में 20 फीट से कम सड़कों की चौड़ाई है तथा कॉलोनी को टुकड़ों में पास करके सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है इसीलिए पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए सभी दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Also Read- योगी सरकार बनी बाढ़ पीड़ितों की मसीहा, ढाई लाख से अधिक लोगों को मिली सहायता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow