खिलाड़ी नाथ की भूख हड़ताल को अखिल भारतीय जन जागृति सेना देगा समर्थन।

Deoband News: अखिल भारतीय जन जागृति सेना की बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने नाथ संप्रदाय के कंवर सिंह उर्फ खिलाड़ी...

Jul 19, 2025 - 21:33
60 Views
खिलाड़ी नाथ की भूख हड़ताल को अखिल भारतीय जन जागृति सेना देगा समर्थन।

Deoband News: अखिल भारतीय जन जागृति सेना की बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने नाथ संप्रदाय के कंवर सिंह उर्फ खिलाड़ी नाथ की भूख हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है।
शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि ठोकरपुर गांव के कंवर सिंह उर्फ खिलाड़ी नाथ अपनी संक्रमणीय भूमि को लेकर भूमाफिया किस्म के लोगों से संघर्ष कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील स्तर पर भूमि की गैरकानूनी एंट्री कर उनको परेशान किया जा रहा है। कमिश्नर के यहां इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ठाकुर सुरेंद्रपाल ने कहा कि इससे परेशान आकर खिलाड़ी नाथ ने 23 जुलाई को भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय जन जागृति सेना उनका पूर्ण समर्थन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फरमान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. शमीम, नरपत सिंह, अतुल चौधरी, अमित कुमार, शुभम चंद, सरवर आदि मौजूद रहे।

Also Read- महक परी के पिता का बयान: बेटियों की नादानी में गालीगलौज के वीडियो, अब बनाएंगी पारिवारिक कंटेंट ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow