Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, झपकी आने से भैंसों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा। 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। मवेशियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक चालक

May 13, 2026 - 18:39
25 Views
Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, झपकी आने से भैंसों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा। 
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, झपकी आने से भैंसों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा। 

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। मवेशियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। घटना सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 103.900 (पैकेज-3) के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP21AN-7215 कोसी से बस्ती की ओर जा रहा था। ट्रक में भैंसें लदी थीं। इसी दौरान चालक साधु (30) को नींद की झपकी आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

अनियंत्रित ट्रक सीधे हाईवे की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। तेज आवाज सुन आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ट्रक में चालक के अलावा अंबिका (20 वर्ष), इमरान निवासी मथुरा तथा मोनू निवासी अंबेडकर नगर सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल-03 की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक में लदी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी गाड़ी में भेजा गया। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि गश्ती दल की तत्परता से जल्द ही यातायात सामान्य करा दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है।

Also Read- जनमत का अपमान हुआ तो खाली हो जाएंगी विधानसभा की सीटें, विजय ने 'द्रविड़ किलों' को हिलाकर रख दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow