Deoband: घरेलू कलह में फंदे पर लटका व्यक्ति, परिजनों ने बचाया

भायला खुर्द गांव में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने समय

Jun 4, 2026 - 20:02
45 Views
Deoband: घरेलू कलह में फंदे पर लटका व्यक्ति, परिजनों ने बचाया
घरेलू कलह में फंदे पर लटका व्यक्ति, परिजनों ने बचाया

देवबंद। भायला खुर्द गांव में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। जिसे सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया गया। 

बृहस्पतिवार को भायला खुर्द गांव निवासी मनोज (35) ने कमरे में फांसी पर लटक कर खुदकुशी का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस दौरान उसे परिजनों ने देख लिया और तुरंत ही उसे फंदे से उतार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि घरेलू कहल के चलते मनोज अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाहता था। पुलिस का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow