Hardoi: तालाबों के पुनर्जीवन से संवर रहा पर्यावरण, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआई

By INA News Desk
Jun 4, 2026 - 20:10
34 Views
Hardoi: तालाबों के पुनर्जीवन से संवर रहा पर्यावरण, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण
तालाबों के पुनर्जीवन से संवर रहा पर्यावरण, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण

रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी
भरावन (हरदोई)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के तहत भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत महमदापुर स्थित प्राचीन जंगलीशिव मंदिर परिसर एवं तालाब क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, ग्राम प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण तथा जल संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संकट से निपटने के लिए तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है। तालाबों के आसपास पौधरोपण से हरित आवरण बढ़ने के साथ-साथ भूजल स्तर को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
एसबीआई ग्राम सेवा परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में कृषि विकास, आजीविका संवर्धन, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा को बढ़ावा तथा जल संरक्षण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए शारीरिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसबीआई शाखा प्रबंधक विपिन कुमार त्रिवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मोहित गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पशु चोरी के संगठित गिरोह का है सदस्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow