Sitapur: मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा खून से सने डंडे के साथ गिरफ्तार।

नशे की लत ने एक बेटे को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मानपुर

Jun 4, 2026 - 20:20
 0  2
Sitapur: मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा खून से सने डंडे के साथ गिरफ्तार।
मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा खून से सने डंडे के साथ गिरफ्तार।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मानपुर/सीतापुर नशे की लत ने एक बेटे को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मानपुर थाना पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को हत्या में प्रयुक्त खून से सने डंडे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की टीम ने गुरुवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सोमनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल सिंह उर्फ श्यामराज सिंह निवासी ग्राम कटरा मजरा गोवर्धनपुर थाना मानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार घटना 2 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की है। अभियुक्त हरेन्द्र ने नशे के लिए अपनी मां शिवकुमारी देवी से रुपये मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर उसने मां और भाई अशोक कुमार को जान से मारने की धमकी दी। डंडा देखकर भाई अशोक डरकर वहां से बिसवां भाग गया। इसके बाद गुस्से में बौखलाए हरेन्द्र ने तख्त पर लेटी अपनी मां के सिर पर यूकेलिप्टिस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। नशे की लत पूरी करने के लिए वह अक्सर मां को डरा-धमकाकर रुपये लेता था। घटना वाले दिन भी रुपये न मिलने पर उसने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना यूकेलिप्टिस का डंडा बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना मानपुर पर मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मुख्य आरक्षी यदुवीर सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार एवं कांस्टेबल शुभम पाल शामिल रहे।

Also Read- प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा भारी हड़कंप, बंद कमरे के भीतर फैले सनसनीखेज सन्नाटे से सहमा पूरा इलाका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।