Sitapur: संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

May 16, 2026 - 21:20
31 Views
Sitapur: संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण।

सीतापुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंश संशोधन, नाबालिग से बालिग दर्ज कराने तथा राशन कार्ड संबंधी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान नरेंद्र सिंह यादव पुत्र श्रीपाल, ब्रजेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल, महेश प्रसाद पुत्र द्वारिका, रविंद्र यादव पुत्र श्रीपाल, राघवेंद्र पुत्र श्रीपाल, लवलेन्द्र सिंह पुत्र श्रीपाल, शैलेन्द्र सिंह पुत्र श्रीपाल तथा मधुरानी पत्नी श्रीपाल निवासीगण भदियासी परगना खैराबाद द्वारा दिए गए अंश संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए आवश्यक संशोधन कराया गया।

इसी क्रम में खुशबू पुत्री राजेश कुमार भारती निवासी नैपालापुर परगना खैराबाद तथा मोनू यादव पुत्र धरमगज निवासी गदनापुर पोस्ट सेलूमऊ को नाबालिग से बालिग दर्ज किया गया। वहीं राशन कार्ड संबंधी मामलों में साजिया खातून पत्नी मुजम्मिल हुसैन, सीमा पत्नी संदीप कुमार, काया पत्नी अखिलेश तथा कलावती पत्नी राहुल के राशन कार्ड जारी कराए गए। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने मौके पर समस्याओं के निस्तारण पर संतोष जताया।
     संदीप चौरसिया  INA NEWS सीतापुर।।

Also Read- Sambhal: जनगणना, बचत और आर्थिक मजबूती पर व्यापार मंडल की बड़ी बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow