Sitapur: सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सिधौली में सुनीं जनसमस्याए।

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों

May 16, 2026 - 21:17
34 Views
Sitapur: सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सिधौली में सुनीं जनसमस्याए।
सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी ने सिधौली में सुनीं जनसमस्याए।

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सिधौली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सिधौली मनीष रावत, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. तथा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कर पात्र लोगों को समय पर लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिधौली, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील सिधौली में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 277 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 35 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं अन्य तहसीलों में भी शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 63 प्रार्थना पत्रों में से 06 का निस्तारण
तहसील बिसवां में 38 में से 07 शिकायतों का निस्तारण
तहसील लहरपुर में 56 में से 06 मामलों का निस्तारण
तहसील महमूदाबाद में 34 में से 04 शिकायतों का निस्तारण
तहसील महोली में 21 में से 02 मामलों का निस्तारण
तहसील मिश्रिख में 38 में से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
     संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।।

Also Read- Gorakhpur: खेल सुविधाओं में नया अध्याय: गोरखपुर में बनेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow