Sitapur: सरकारी भूमि पर लगे पेड़ काटने का आरोप, लेखपाल ने दी तहरीर। 

ब्लॉक संसाधन केंद्र हरगांव क्षेत्र के ग्राम पिछौरा में विद्यालय परिसर के निकट स्थित सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को चोरी

May 16, 2026 - 21:26
34 Views
Sitapur: सरकारी भूमि पर लगे पेड़ काटने का आरोप, लेखपाल ने दी तहरीर। 
सरकारी भूमि पर लगे पेड़ काटने का आरोप, लेखपाल ने दी तहरीर। 

हरगांव/सीतापुर।  ब्लॉक संसाधन केंद्र हरगांव क्षेत्र के ग्राम पिछौरा में विद्यालय परिसर के निकट स्थित सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को चोरी से काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लेखपाल ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिछौरा निवासी दिवाकर सिंह पुत्र जयराज सिंह पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर के पास स्थित सरकारी भूमि गाटा संख्या 156/0.809, जो अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है, पर लगे वर्षों पुराने यूकेलिप्टस के दो पेड़ चोरी से कटवा लिए। ग्रामीणों को जब पेड़ काटे जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना संबंधित लेखपाल को दी। सूचना मिलते ही लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कटे हुए पेड़ों को कब्जे में लिया। इसके बाद लेखपाल ने स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।।

Also Read- विजय और तृषा की दोस्ती की चर्चा के बीच 'करुप्पु' को मिला सरकारी सहयोग, सुबह के शो के लिए मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow