Sambhal: जनगणना, बचत और आर्थिक मजबूती पर व्यापार मंडल की बड़ी बैठक। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बैठक में जनगणना, पेट्रोल-डीजल की बचत, खाद्य तेल के सीमित

May 16, 2026 - 19:50
 0  5
Sambhal: जनगणना, बचत और आर्थिक मजबूती पर व्यापार मंडल की बड़ी बैठक। 
जनगणना, बचत और आर्थिक मजबूती पर व्यापार मंडल की बड़ी बैठक। 

उवैस दानिश, सम्भल 

  • सोना-चांदी कम खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं, देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं- व्यापार मंडल

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बैठक में जनगणना, पेट्रोल-डीजल की बचत, खाद्य तेल के सीमित उपयोग और शादियों में सोना-चांदी की खरीद कम करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों से प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करने और देशहित में सहयोग करने की अपील की गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी नाजिम सैफी ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं का आधार होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना में पूरा सहयोग करें और जो लोग जागरूक नहीं हैं, उन्हें भी इसके महत्व के बारे में समझाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनगणना को लेकर भ्रम में रहते हैं, जबकि यह हर 10-11 साल में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है, जिससे सरकार को देश की बढ़ती आबादी और जरूरतों का आंकलन करने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बचत को लेकर जारी संदेश का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित में संसाधनों का सही उपयोग बेहद जरूरी है। साथ ही शादियों में सोना-चांदी के कम इस्तेमाल की अपील को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा कदम बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग शादी-ब्याह के लिए कर्ज लेकर सोना खरीदते हैं, ऐसे में यह पहल समाज के कमजोर तबके के लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं हाजी एहतेशाम ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आने वाली चुनौतियों के लिए समाज और व्यापारियों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी वर्ग जिम्मेदारी के साथ काम करे और जनता भी सहयोग करे तो आर्थिक दबाव कम होगा और देश मजबूती से आगे बढ़ेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने देशहित से जुड़े इन मुद्दों पर सहमति जताई और सरकार की अपीलों का समर्थन किया।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।