Sambhal: 24 कोस परिक्रमा मार्ग को मिली रफ्तार, 300 करोड़ से होगा भव्य विकास: डीएम अंकित खंडेलवाल

सम्भल में 24 कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने

May 16, 2026 - 19:45
64 Views
Sambhal: 24 कोस परिक्रमा मार्ग को मिली रफ्तार, 300 करोड़ से होगा भव्य विकास: डीएम अंकित खंडेलवाल
24 कोस परिक्रमा मार्ग को मिली रफ्तार, 300 करोड़ से होगा भव्य विकास: डीएम अंकित खंडेलवाल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में 24 कोस परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद पहले चरण में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी गई है।

डीएम ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए अलाइनमेंट तैयार किया जा रहा है और जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। लगभग 38 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। बंशगोपाल तीर्थ का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने पर्यटन विकास कार्यों का भी जायजा लिया। डीएम ने कहा कि यहां प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं, गेट निर्माण और पब्लिक सुविधाओं को परिक्रमा मार्ग से जोड़कर एकीकृत विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पूरी 24 कोस परिक्रमा मार्ग परियोजना की अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें भूमि खरीद और निर्माण कार्य दोनों शामिल हैं। प्रशासन अब इस योजना को तेजी से धरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गया है।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow