सम्भल में फ्लैग मार्च: नए DM अंकित खंडेलवाल ने संभाली कमान, बोले- शांति और विकास दोनों पर फोकस।

सम्भल जनपद में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नवनियुक्त

May 7, 2026 - 19:42
159 Views
सम्भल में फ्लैग मार्च: नए DM अंकित खंडेलवाल ने संभाली कमान, बोले- शांति और विकास दोनों पर फोकस।
सम्भल में फ्लैग मार्च: नए DM अंकित खंडेलवाल ने संभाली कमान, बोले- शांति और विकास दोनों पर फोकस।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नवनियुक्त जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ शहर में फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया और बाजारों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यह दौरा सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया, खासकर इसलिए भी क्योंकि पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की असामान्य हलचल देखने को नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। डीएम ने बताया कि कई जगह सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, वहीं ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के प्रयास भी हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कार्यों के संरक्षण और बेहतर क्रियान्वयन के लिए जल्द ही ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। आगामी जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। डीएम ने भरोसा जताया कि जैसे हर बार नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती आई है, इस बार भी उसी तरह होगी। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कुल मिलाकर, सम्भल में प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जिले में शांति और प्रगति दोनों कायम रह सकें।

Also Read- बंगाल में भाजपा की संभावित सरकार: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल ये 5 दिग्गज चेहरे, किसकी चमकेगी किस्मत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow