मुख्यमंत्री योगी का देवबंद से बड़ा संदेश, विपक्ष पर हमला, दारुल उलूम पर इशारों में वार।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों (सपा-बसपा) के समय सहारनपुर और देवबंद 'दंगों की आग' में झुलसते थे। उन्होंने

May 7, 2026 - 19:54
May 7, 2026 - 20:02
 0  5
मुख्यमंत्री योगी का देवबंद से बड़ा संदेश, विपक्ष पर हमला, दारुल उलूम पर इशारों में वार।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में अपने चिर-परिचित अंदाज़ में विपक्ष और इशारों में 'देवबंद दारुल उलूम पर तीखे निशाने साधे। 

देवबंद: मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों (सपा-बसपा) के समय सहारनपुर और देवबंद 'दंगों की आग' में झुलसते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष दंगाइयों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित करता था, जबकि आज उनकी जगह जेल या "पाताल" में है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहाँ के लोग कर्फ्यू से डरे रहते थे, लेकिन आज राज्य में कर्फ्यू नहीं, बल्कि शानदार कांवड़ यात्रा निकलती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष ने केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए सुरक्षा के साथ समझौता किया, जबकि भाजपा सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है। फतवों का दौर खत्म: मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि देवबंद अब 'फतवों' के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा और विकास की नई पहचान के साथ जाना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब संविधान और कानून का राज है, किसी संस्थान के व्यक्तिगत फतवे का नहीं। देवबंद में एटीएस (ATS) कमांडो सेंटर की स्थापना आदि 2131 करोड़ की विकास सौगात से बदलेगा सहारनपुर का भविष्य 

मुख्यमंत्री योगी बोल अब यह जनपद बनेगा औद्योगिक प्रगति और समग्र विकास का नया मॉडल

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद के जड़ौदा जट्ट में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 2131 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी- उन्होंने 500 करोड़ रुपये की 184 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1631 करोड़ रुपये की 141 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि सहारनपुर अब विकास, रोजगार और औद्योगिक प्रगति का नया केंद्र बनने जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर की विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला ने जनपद को नई पहचान दिलाई है और अब यहां इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक हब विकसित किया जाएगा, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे सहारनपुर की तस्वीर बदल देंगे- माँ शाकम्भरी देवी मंदिर कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी और टूलकिट वितरित किए गए- मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब “बीमारू राज्य” नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है सरकार बिना भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा रही है- उन्होंने कहा कि “वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता” सरकार की कार्यशैली का आधार है- जनसभा में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, कीरत चौधरी, देवेन्द्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। 

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।