Sambhal: फेरों से पहले रखी शर्मनाक शर्त: मंदबुद्धि युवती से जबरन शादी का दबाव, इनकार पर बारातियों पर हमला। 

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे पक्ष के सामने फेरों से पहले ऐसी

May 7, 2026 - 19:36
113 Views
Sambhal: फेरों से पहले रखी शर्मनाक शर्त: मंदबुद्धि युवती से जबरन शादी का दबाव, इनकार पर बारातियों पर हमला। 
फेरों से पहले रखी शर्मनाक शर्त: मंदबुद्धि युवती से जबरन शादी का दबाव, इनकार पर बारातियों पर हमला। 

उवैस दानिश, सम्भल 

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे पक्ष के सामने फेरों से पहले ऐसी शर्त रख दी गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे को अपनी मंदबुद्धि भतीजी के साथ पहले फेरे डालने की शर्त रख दी। इनकार करने पर बारातियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

ग्राम ईसापुर निवासी छत्रपाल पुत्र बनवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने पुत्र राजेश का विवाह देऊपुरा निवासी छोटेलाल की पुत्री से तय किया था। 5 मई को बारात धूमधाम से देऊपुरा पहुंची और सभी रस्में सामान्य रूप से संपन्न हुईं। आरोप है कि 6 मई की सुबह पाणिग्रहण संस्कार के समय अचानक लड़की पक्ष ने शर्त रख दी कि पहले दूल्हा उनकी एक मंदबुद्धि भतीजी के साथ फेरे ले, तभी उनकी पुत्री की शादी कराई जाएगी। इस अप्रत्याशित और आपत्तिजनक शर्त को सुनकर दूल्हे पक्ष ने साफ इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद छोटेलाल और उसके परिजन भड़क गए और बारातियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए शादी से भी इनकार कर दिया गया, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद दूल्हे पक्ष बिना शादी के ही लौटने को मजबूर हो गया। पीड़ित ने थाना रजपुरा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सम्भल पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रकरण में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से सुलह समझौता कर लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

Also Read- Hardoi: कुतिया के साथ गलत काम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow