Hardoi: कुतिया के साथ गलत काम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

संडीला पुलिस ने जानवर के साथ क्रूरता करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना संडीला क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में

May 7, 2026 - 16:06
110 Views
Hardoi: कुतिया के साथ गलत काम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
कुतिया के साथ गलत काम करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

हरदोई। संडीला पुलिस ने जानवर के साथ क्रूरता करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना संडीला क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2026 को वादी द्वारा थाना संडीला में तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि मोहम्मद सफीक पुत्र मोहम्मद वसीर निवासी मोहल्ला बरौनी अशरफ टोला, थाना संडीला, जनपद हरदोई ने एक कुतिया के साथ गलत हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया।

इस संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद सफीक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल सचिन भडाना शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: 7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा: 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow