Sitapur: भारी बारिश के बीच डीएम ने किया काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और गिरे पेड़ों को हटाने के दिए निर्देश।

सीतापुर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने जनपद में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर काशीराम कॉलोनी

By INA News Desk
May 4, 2026 - 23:30
51 Views
Sitapur: भारी बारिश के बीच डीएम ने किया काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और गिरे पेड़ों को हटाने के दिए निर्देश।
Sitapur: भारी बारिश के बीच डीएम ने किया काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और गिरे पेड़ों को हटाने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने जनपद में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर काशीराम कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाया जाए, ताकि आवागमन बाधित न हो।

उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि जनपद में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखें और बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जर्नादन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में भाजपा की संभावित सरकार: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल ये 5 दिग्गज चेहरे, किसकी चमकेगी किस्मत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow