Sitapur: दबंगों का कहर- मजदूर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार। 

रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मजदूर पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली

May 4, 2026 - 23:22
47 Views
Sitapur: दबंगों का कहर- मजदूर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार। 
दबंगों का कहर- मजदूर पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार। 

सीतापुर/रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मजदूर पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेड़वा निवासी हीरालाल पुत्र मोलहे (जाति चमार) अपने खेत से काम कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में रामरतन के मकान के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी दिलीप कुमार पुत्र रमेश और आशुतोष कुमार पुत्र रामप्रकाश (जाति पासी) ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हीरालाल को बुरी तरह पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल हीरालाल ने डायल 112 के माध्यम से सहायता मांगी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित ने इस संबंध में थाना रामकोट में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। हीरालाल का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में आए दिन लोगों को परेशान करते रहते हैं। साथ ही उसने अपनी जान-माल का खतरा भी बताया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Also Read- बंगाल में भाजपा की संभावित सरकार: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल ये 5 दिग्गज चेहरे, किसकी चमकेगी किस्मत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow