Sitapur: मिश्रित में सूचना और जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन। 

मिश्रित ब्लॉक परिसर में विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित भव्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ  विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव,  ब्लॉक प्रमुख

Dec 27, 2025 - 22:31
 0  22
Sitapur: मिश्रित में सूचना और जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन। 
मिश्रित में सूचना और जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन। 

मिश्रित सीतापुर / मिश्रित ब्लॉक परिसर में विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर आयोजित भव्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ  विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव,  ब्लॉक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पांडेय ,   सांसद  प्रतिनिधि राज कुमार सोनी ,  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिश्रिख प्रतिनिधि अजय भार्गव सहित उपस्थित  जनप्रतिनिधिगणों ने फीता काटकर कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । इस प्रदर्शनी में उ.प्र. के डिजिटल क्षेत्र में विकास को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है ।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार, अपराधों में पर अंकुश, सर्वाधिक मेट्रो रेल संचालित करने वाला प्रदेश, बेहतर चिकित्सा सेवाएं, किसानों को उपलब्ध सुविधाएं, रोबोट उत्पादन में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां, मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में उत्तर प्रदेश अग्रणी, स्वदेशी, उत्पादों को प्रोत्साहन, धर्म संस्कृति विरासत का सतत विकास, महिलाओं का विकास, महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान आदि संबंधित योजनाओं के फोटोग्राफ एवं विवरण लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं। प्रदर्शनी दिनांक-29 दिसम्बर 2025 तक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मिश्रित के परिसर में स्थापित रहेगी ।

जिसे आमजनमानस देखकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं । इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव ने अपने सम्बोधन में कहा कि  प्रधानमंत्री जी एवं  मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करते हुये पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश अनेक क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था अत्यन्त सुदृढ़ हुयी है तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के साथ-साथ अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार लाभान्वित हों।  

ब्लॉक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पाण्डेय ने मिश्रित क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराया जा रहा है तथा नैमिष क्षेत्र के पुरातन महत्व को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिये सतत प्रयास किये जा रहे हैं। नैमिष-मिश्रित की पुन्य धरा पर व्यापक स्तर पर योजनाओं के संचालन हेतु उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मिश्रित शैलेन्द्र मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी मिश्रित सुनील कौशल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- अलीगढ़ में गूंजा दिव्यांगों का जोश: तीन दिवसीय दिव्य खेल महोत्सव-2025 का मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।