Sitapur: ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के 814 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर पूरे खैराबाद में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। 

सुल्तानुल हिन्द ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमा के 814 वें उर्स के अवसर पर क़स्बा खैराबाद में विभिन्न

Dec 27, 2025 - 22:24
 0  25
Sitapur: ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के 814 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर पूरे खैराबाद में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। 
ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के 814 वें वार्षिक उर्स के अवसर पर पूरे खैराबाद में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

खैराबाद/सीतापुर। सुल्तानुल हिन्द ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमा के 814 वें उर्स के अवसर पर क़स्बा खैराबाद में विभिन्न दरगाहों पर क़ुरआन ख़्वानी, क़व्वाली तथा कुल शरीफ़ का आयोजन किया गया इसी क्रम में सबसे पहले प्रातः10 बजे दरगाह हज़रत छोटे मख़्दूम साहब में सज्जादानशीन सैय्यद अज़ीज़ुल हसन रिज़वी मदनी मियां की सरपरस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सैय्यद गुफरान रिज़वी,सैय्यद कामरान रिज़वी, सैय्यद फरमान मियां हाशमी, हाफ़िज़ ताहिर किरमानी,शाहिद अली मोलहे, हाफ़िज़ नौशाद व मोहम्मद जुनेद, सैय्यद रेहान अली आदि की मौजूदगी में कुल शरीफ़ हुआ।

तत्पश्चात दरगाह हज़रत बड़े मख़्दूम साहब में अपरान्ह एक बजे सज्जादानशीन नजमुल हसन शोएब मियां की सरपरस्ती में कुल शरीफ़ सम्पन्न हुआ इसी क्रम में सांय 5 बजे दरगाह सैय्यद मक़बूल अनवर क़लन्दर अलैहिर्रहमा में सज्जादानशीन सैय्यद तरीक अहमद किरमानी एवम सैय्यद लईक अहमद किरमानी की सरपरस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सभी धर्म के श्रद्धालुओं ने शिरकत की। दरगाह बड़े मखदूम साहब के  सज्जादा नशीन  नजमुल हसन  उस्मानी शोएब मियां ने कहा की भारत में एकता और भाईचारे का संदेश देने की ग़रज़ से ख्वाजा ग़रीब नवाज़ यहां पधारे और प्रेम व मोहब्बत का संदेश दिया।आज भारत में सूफ़ी संतों एवम ऋषि मुनियों की आराम गाह हम सबको इस बात का सन्देश देती हैं कि हमें अच्छे रास्ते पर चलकर इंसानियत और भलाई का काम करना चाहिए।

इन अवसरों पर उपस्थित लोगों में  सैय्यद मदनी मियां, अज़ीम सिद्दीकी डॉक्टर कामिल सिद्दीकी , सैय्यद लईक अहमद किरमानी, सैय्यद तौसीफ़ उद्दीन रिज़वी, सैय्यद तौहीद रिज़वी,सिराजुल हसन, मेराजुल हसन, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतीक अहमद अंसारी,रफ़ात हुसैन, हाफिज सैय्यद शारिक किरमानी, सैय्यद इमरान किरमानी, काजिम हुसैन सिद्दीकी ,क़ारी इस्लाम अहमद आरफ़ी, दरगाह कमेटी सदस्य तथा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  इस्तीफ़ा अली खान, दरगाह कमेटी के मंत्री टीटू खान, हाफ़िज़ अरसलान उस्मानी, पूर्व सभासद शाहिद अली मोल्हे,शाकिर अली अंसारी अलीग,मौलाना अकीक अहमद खान,नादिर,नब्बन, हाजी लल्लन खान, हाजी नब्बन सेठ, अशरफ़ सईद, हाजी अबरार सेठ, हसन खान ,वारिस खान,समर अहमद,जलीस खान,हाफ़िज़ नदीम,अतीक अहमद,आदि लोग मौजूद रहे।  कार्यक्रम के समापन पर अकीदतमंदों में प्रसाद तक्सीम किया गया।तथा सज्जादानशीन शोएब मियां ने मुल्क में अमन शान्ति के लिए दुआ करवाई।

Also Read- रामनगरी में दीपक तले अंधेरा: नगर निगम दफ्तर के सामने झूलती लाइटें, जिम्मेदार मौन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।