Sitapur: रामकोट कस्बे में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, खाली कराई गई जमीन। 

रामकोट-सीतापुर जिलाधिकारी राजा गणपति आर के निर्देशानुसार रामकोट कस्बे में सीतापुर-नैमिषारण्य मार्ग पर सड़क चौड़ी करण व नाला निर्माण

By INA News Desk
Jan 3, 2026 - 20:33
39 Views
Sitapur: रामकोट कस्बे में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, खाली कराई गई जमीन। 
रामकोट कस्बे में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, खाली कराई गई जमीन। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

रामकोट-सीतापुर जिलाधिकारी राजा गणपति आर के निर्देशानुसार रामकोट कस्बे में सीतापुर-नैमिषारण्य मार्ग पर सड़क चौड़ी करण व नाला निर्माण कार्य पी डब्लू डी के द्वारा कराया जा रहा है। कई माह पहले दुकानदारों को नोटिस भी दी गई थी, और बीच सड़क से माप कर दुकानों पर लाल निशान भी लगाए गये थे, जिसमे कहा गया था कि अपना-अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले नहीं तो प्रशासन के द्वारा दुकानों पर बुलडोजर करवाई की जाएगी। बुलडोजर कार्यवाही शुरू करने के तीन दिन पहले अनाउंसमेंट करवा कर कस्बे वासियों को सूचित कर दिया गया था।

जिस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार सदर महेंद्र तिवारी ने पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ कस्बे में पहुंचकर सड़क के किनारे बने मकानों व दुकानों के ऊपर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को लेखपाल अविनाश रस्तोगी, पी डब्लू डी की टीम व रामकोट पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों पर बुलडोजर से तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। जो एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। कुछ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को स्वयं तोड़ रहे हैं। कस्बे के सैकड़ो दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया है। दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

पीडब्लू डी के अधिशासी अभियंता सत्तार अहमद के बताने के अनुसार नैमिषारण्य जाने वाली सड़क पर बीच मार्ग से 7 मीटर दाहिने व 7 मीटर बाए, जमीन खाली कराई जा रही है, जिसमे 10 मीटर की आर सी सी सड़क जो कि रामकोट पेट्रोल पंप से लेकर स्टेशन मार्ग तक 1235 मीटर दूरी तक बनाई जाएगी। सड़क के किनारे दोनों तरफ एक-एक मीटर के नाले का निर्माण किया जाएगा, नाले के बाद बची एक मीटर जगह में विद्युत पोल लगाएं जाएंगे, व पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी।
Also Read- Sitapur: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement