Sitapur: डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा।

सीतापुर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों

Jan 3, 2026 - 20:44
23 Views
Sitapur: डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा।
डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों एवं निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों में अवस्थापना सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं आय के स्रोत बढ़ाये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में ओपेन जिम एवं खेल के मैदान चिन्हित करते हुये उनका विकास कराया जाये। राजस्व के स्रोत बढ़ाने के लिये शापिंग कम्पलेक्स बनवाये जायें तथा सभी वार्डों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के बीच स्वच्छता की भावना के विकास के लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किये जायें तथा लोगों में जागरूकता बढ़ायी जाये। इसके लिये वार्डों में आपस में स्वच्छता संबंधी प्रतिस्पर्धा कराते हुये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों के लोगों को सम्मानित भी किया जाये एवं रोलिंग ट्राफी भी दी जाये, जो अगले चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्ड को स्थानान्तरित की जाये। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाये। सभी नगरीय निकायों में स्थित शासकीय भवनों की स्थिति में सुधार हेतु कार्ययोजना बनाते हुये व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगरीय निकाय अवैध अतिक्रमण को हटवाये जाने, नजूल एवं सरकारी भूमियों पर से कब्जा मुक्ति कराये जाने हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के चौराहों का चौड़ीकरण किया जाये तथा अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्ट्रीट वैण्डरों के साथ बैठक करते हुये उनको सड़क से 150 मी0 दूरी पर दुकानें स्थापित करायें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-रिक्शा संचालकों का पंजीकरण कराते हुये रूट चार्ट निर्धारित किया जाये तथा उनको आई0डी0 कार्ड भी जारी किया जाये तथा ई-रिक्शा रूट चार्ट का निर्धारण कलर कोड के साथ किया जाये। स्थान का चिन्हीकरण करते हुये टैक्सी स्टैण्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाये एवं उनको मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करायी जायें।

जिलाधिकारी ने अलाव एवं रैन बसेरों की जानकारी लेते हुये संबंधित को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थलों पर अलाव की व्यवस्था रहे तथा ठण्ड के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। रैन बसेरों में स्वच्छता, सुरक्षा सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र व्यापक स्तर आयोजित कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुये उनसे वसूली की जाये। सेवानिवृत्ति के दौरान दिये जाने वाले लाभों से संबंधित लम्बित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सीतापुर वैभव त्रिपाठी सहित समस्त अधिशासी अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Prayagraj: गंगा की रेती पर बस गया तंबुओं का अस्थायी शहर, पौष पूर्णिमा से शुरू होगा माघमेला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow